

एम.के. बहरा: 7 कुण्डीय बगलामुखी अखंड मंत्र आहुति का भव्य शुभारंभ, 24 अप्रैल को महापूर्णाहुति

बागबाहरा (महासमुंद)।
विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम एम.के. बहरा (भीमखोज-खल्लारी) में पूज्य गुरुजी डॉ. आनंद मतावले जी (प्रबंध संचालक, गुरुसत्ता आध्यात्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसाइटी, छत्तीसगढ़) के सानिध्य में 7 कुण्डीय बगलामुखी अखंड (24 घंटे) मंत्र आहुति अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
कलश यात्रा व भव्य स्वागत

गुरुजी के आगमन पर साधकों व ग्रामवासियों ने जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद मातृशक्ति एवं ग्रामीणों द्वारा विशाल जल कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे ग्राम का भ्रमण किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा माताओं ने श्रीफल भेंट कर श्रद्धा व्यक्त की। चौक-चौराहों पर आतिशबाजी और पारंपरिक रावत नाचा ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
विधि-विधान से अनुष्ठान प्रारंभ

शोभायात्रा के पश्चात गुरु पादुका पूजन एवं वेदी स्थापना संपन्न हुई। शुभ मुहूर्त में माँ भगवती बगलामुखी की प्रतिमा एवं यंत्र का विधिवत पूजन कर अखंड मंत्र आहुति प्रारंभ की गई। इस अवसर पर पूज्य गुरुजी ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चे साधक को अपने संकल्प की पूर्ति हेतु सदैव अनुशासित और समर्पित रहना चाहिए।
24 अप्रैल को होगी महापूर्णाहुति
यह अखंड अनुष्ठान 24 घंटे तक निरंतर चलेगा, जिसकी महापूर्णाहुति 24 अप्रैल को बगलामुखी प्राकट्य दिवस पर संपन्न होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधक, भद्रजन, ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
मंत्र दीक्षा व ऑनलाइन सहभागिता

अनुष्ठान के दौरान इच्छुक साधकों को मंत्र दीक्षा एवं विशेष मंत्र दीक्षा भी प्रदान की जाएगी। जो श्रद्धालु उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, वे अपना नाम, गोत्र व सहयोग राशि व्हाट्सएप नंबर 9981660710 पर भेजकर भी अनुष्ठान में सहभागी बन सकते हैं। पूर्णाहुति के दौरान उनके नाम-गोत्र का उच्चारण कर संकल्प लिया जाएगा।
आयोजक:
मातंगी शक्ति पीठ एवं कार्यक्रम संचालन समिति,ग्राम एम.के. बहरा (भीमखोज-खल्लारी), बागबाहरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
के



