छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

बलौदाबाजार-भाटापारा, 7 अप्रैल 2026।जिले में पुलिस प्रशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 7 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।जारी सूची के अनुसार निरीक्षक लखेश केवट को थाना सिमगा से प्रभारी सिटी कोतवाली बलौदाबाजार भेजा गया है। वहीं निरीक्षक धीरेंद्रनाथ दुबे को थाना सुहेला से सिमगा का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को रक्षित केंद्र से थाना सुहेला की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा निरीक्षक प्रवीण मिंज को थाना गिधौरी से कसडोल थाना एवं यातायात शाखा का प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक उदेश देशमुख को थाना अजाक से गिदपुरी का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक सहदेव नेताम को रक्षित केंद्र से अजाक, कंट्रोल रूम, शिकायत एवं विवेचना शाखा में पदस्थ किया गया है।उप निरीक्षक संदीप बंजारे को थाना गिदपुरी से गिधौरी थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।


