नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, सुमित अग्रवाल सहित नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार—संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प



बसना/महासमुंद।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला महासमुंद के संयोजक पद पर सुमित अग्रवाल की नियुक्ति किए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले सुमित अग्रवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।नवनियुक्त संयोजक सुमित अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आर्थिक प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उन्होंने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शिव चंद्राकर जी, जिला प्रभारी श्री जयंती पटेल जी एवं जिला अध्यक्ष श्री येरतराम साहू जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।
नव नियुक्त पदाधिकारियों का सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन

आर्थिक प्रकोष्ठ जिला महासमुंद के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने भी संयुक्त रूप से पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जो विश्वास जताया गया है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में आर्थिक प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने, व्यापारियों एवं आमजन के साथ समन्वय स्थापित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।सभी नव नियुक्त सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे।अंत में सुमित अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने पुनः पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।



