

बसना। 8 मार्च 4 रविवार

संवाददाता बसन्त साहू
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बसना में मातृ शक्तियों का सम्मान बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। 8 मार्च को स्थानीय सर्व मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना और उनके योगदान का सम्मान करना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर की। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति में नारी के पूजनीय स्थान का स्मरण करते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र की मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं।इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित महिलाओं को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौष्टिक आहार किट का वितरण भी किया गया, ताकि समाज में सुपोषण का संदेश फैलाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और विशेष क्षण तब आया जब विधायक डॉ. अग्रवाल ने नन्हे बच्चों को अपने हाथों से पहली बार खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और उनके उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर उपस्थित मातृ शक्तियों ने इस पहल की सराहना की।अपने संबोधन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्तियों का सम्मान करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। एक शिक्षित और सशक्त महिला पूरे परिवार और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।उन्होंने आगे कहा कि सरकार और उनका व्यक्तिगत प्रयास हमेशा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में रहेगा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, इसलिए जरूरी है कि हर बेटी को शिक्षा और हर महिला को सुरक्षा व सम्मान का वातावरण मिले।विधायक ने कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि मातृ शक्तियों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर मिल सके।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, बसना जनपद अध्यक्ष डिलेश्वरी मिलाप निराला, जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, महिला एवं बाल विकास सभापति प्रकाश सिन्हा, जनपद सभापति मधु प्रेम खूंटे, मंडल महामंत्री सरोज पटेल, एसडीएम हरिशंकर पैकरा, परियोजना अधिकारी राम सिंह मिरी, निज सहायक नरेंद्र बोरे, पार्षद राकेश डड़सेना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा साहू, मंच संचालक विवेक दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



