

गढ़फुलझर, 7 मार्च शनिवार

संवाददाता – बसन्त साहू
भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़फुलझर के शक्ति केंद्र इंदरपुर अंतर्गत ग्राम जेवरा में शुक्रवार 06 मार्च 2026 को VB-G RAM G (विकसित भारत – रोजगार व आजीविका मिशन, ग्रामीण) के संबंध में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं मजदूर साथियों को केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी गई।
जन चौपाल में वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से VB-G RAM G योजना के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि पात्र ग्रामीण इस योजना का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान मजदूरों से सीधा संवाद करते हुए योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत अब ग्रामीण मजदूरों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही कार्य अपने ही गांव में उपलब्ध होगा, जिससे मजदूरों को बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। योजना के अंतर्गत मिट्टी खोदाई, पुल निर्माण, भवन निर्माण, नाली निर्माण जैसे विकास कार्य भी शामिल किए जाएंगे, जिससे गांवों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा सके।
ग्रामीण मजदूरों ने योजना को सकारात्मक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना मजदूरी के साथ-साथ गांव के स्थायी विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद के महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री माधव साव, मंडल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, मंडल महामंत्री प्रह्लाद साहू एवं रंजन साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्वेतकुमार सिदार, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण आर्य, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष योगेश साहू, सहकारी समिति बिछिया के अध्यक्ष निमित साहू, इंदरपुर शक्ति केंद्र प्रभारी तेजेंद्र पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता लखेद्र पटेल, लखे बंजारा, खीरसागर साव, सुन्दरमणि मिश्रा, सहदेव पटेल, ऋषिराम साव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


