छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमान राजा वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर गिधौरी थाना स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, स्कूली बच्चे एवं सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित जनों को साइबर फ्रॉड से बचाव, AS Association के माध्यम से जनजागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी, तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।अंत में सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना का संकल्प लिया।





