छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
एक ऑनलाइन डिलीवरी फ्रॉड केस रिपोर्ट हुआ है जिला बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ एक व्यक्ति के साथ ₹ 9500 की ऑनलाइन ठगी हुई।उसे एक कॉल आया जिसमें व्यक्ति ने खुद को डिलीवरी बॉय बताया और कहा सर, Cash on Delivery (COD) अभी संभव नहीं है, आपको UPI या Online Payment करना पड़ेगा, नहीं तो पार्सल रिटर्न हो जाएगा क्योंकि लास्ट डेट चल रही है।विश्वास में आकर उस व्यक्ति ने ₹9500 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।थोड़ी देर बाद जब कंपनी से Actual Contact किया गया, तब पता चला कि यह पूरा फ्रॉड था कोई डिलीवरी नहीं थी और पैसे सीधे ठगों के खाते में चले गए। महत्वपूर्ण सुझाव 1. अगर आपने COD (Cash on Delivery) चुना है, तो किसी भी स्थिति में Online Payment न करें। 2. डिलीवरी एजेंट का नंबर हमेशा कंपनी की Official Website या App से ही वेरिफाई करें।3. किसी भी अनजान लिंक या QR कोड से कभी भुगतान न करें।4. यदि आपके साथ या आपके आसपास किसी के साथ ऐसा कुछ हुआ है, तो तुरंत AS Association की Official Website / Gmail / Mobile Number पर रिपोर्ट करें।सावधान रहें, सुरक्षित रहें — Digital Safe India के लिए जागरूक बनें।AS Association Awareness for Safe Digital India


