छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज दिनांक 28.10.2025 को प्रातः सूचना मिली की थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुडगहन नाला में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली का पुलिस बल घटना स्थल ग्राम बुडगहन पहुंचा एवं संपूर्ण घटनास्थल पर सूक्ष्म निरीक्षण कर, ग्रामवासियों एवं गवाहों से अज्ञात शव के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अज्ञात शव के संबंध में भी प्रारंभिक जांच कार्यवाही की जा रही है, जिसमें शव महिला है का है या पुरुष का है तथा शव कितने दिन पुराना है, उस संबंध में शव का पंचनामा कार्यवाही एवं जांच तस्दीक पश्चात पृथक से जानकारी प्रदान की जावेगी। फिलहाल पहने हुए कपड़े के आधार पर शव किसी महिला का होना प्रतीत हो रहा है।



