छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
प्रार्थी खिलेश साहू निवासी ग्राम फुलवारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 27.09.2025 की रात्रि ग्राम सुहेला दुर्गा पंडाल मेला देखने आया था। कि थकावट होने पर प्रार्थी ग्राम सुहेला में ट्रैक्टर शोरूम के पास सो गया तथा इस दौरान उसने अपना मोबाइल सीने ऊपर रखा हुआ था। तभी वहां पर आरोपियों द्वारा आकर प्रार्थी से जबरन गाली गलौज किया जाने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए, मारपीट कर जबरदस्ती प्रार्थी के मोबाइल को लूट लिया गया एवं सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। कि रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्र. 251/2025 धारा 296,115(2),351(3),310(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सुहेला एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के सांथ मारपीट कर डकैती की घटना करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि, सुहेला ट्रैक्टर शोरूम के पास प्रार्थी सोया हुआ था तथा मोबाइल फोन को अपने ऊपर सीने में रखा था, जिसके साथ आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौज कर, मारपीट करते हुए उसके मोबाइल को लूटकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। की प्रकरण में आरोपियों को आज दिनांक 01.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपियों के नाम1. राहुल उर्फ ओमकार वर्मा उम्र 20 साल निवासी ग्राम सुहेला थाना सुहेला 2. धनंजय उर्फ राहुल वर्मा उम्र 21 साल निवासी लक्ष्मी नगर ग्राम सुहेला थाना सुहेला 3. अभिषेक मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मुडपार थाना सुहेला4. लोमश नायक उम्र 23 साल निवासी पुरानी बस्ती ग्राम सुहेला थाना सुहेला5. पवन यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम सुहेला थाना सोहेला


