छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 01.10.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा ग्राम रवान रोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से ₹11660 कीमत मूल्य का 109 पाव देशी मसाला/अंग्रेज़ी शराब जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपियों के नाम1. धनेश्वर ध्रुव उर्फ बडका उम्र 33 साल निवासी ग्राम पाटन थाना भाटापारा ग्रामीण2. टुकेश्वर वर्मा उम्र 42 साल निवासी ग्राम पाटन थाना भाटापारा ग्रामीण3. नागेश धृतलहरे निवासी ग्राम खैंदा थाना सिटी कोतवाली




