छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
प्रार्थी खेमराज वर्मा निवासी ग्राम लोहारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 27.09.2025 की रात्रि 10:00 बजे अपने परिवार के साथ 02 मोटरसाइकिल में बैठकर ग्राम सुहेला दुर्गा पंडाल मेला देखने आया था। कि प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ रात 12:00 बजे वापस चला गया। प्रार्थी का पुत्र दीपक वर्मा उर्फ संजू वर्मा रात्रि 01:00 बजे सुहेला देवार डेरा से होते हुए वापस आ रहा था। कि इसी बीच रास्ते में आरोपी राहुल वर्मा खड़ा था, जिसे हॉर्न देने पर आरोपी राहुल वर्मा द्वारा अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया गया एवं सभी के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए, चाकू, हाथ मुक्का एवं लोहे की कड़ा से प्रार्थी के पुत्र के साथ गंभीर रूप से मारपीट किया गया, जिससे उसके पीठ, सिर आदि में प्राणघातक चोंटे आई हैं। कि रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्र. 250/2025 धारा 296,115(2),109(1),191(2),191(3),190 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सुहेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल 02 अपचारी बालकों के साथ कुल 07 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के पुत्र के रास्ते से हटने के लिए हार्न मारने पर आवेश में आकर, एक राय होते हुए अपने सभी आरोपी साथियों के सांथ मिलकर, प्रार्थी के पुत्र के साथ हाथ मुक्का, डंडा, लोहे की कडा एवं चाकू से गंभीर रूप से मारपीट करना स्वीकार किया गया। की प्रकरण में आरोपियों को आज दिनांक 01.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपियों के नाम1. राहुल उर्फ ओमकार वर्मा उम्र 20 साल निवासी ग्राम रवेली थाना सुहेला 2. धनंजय उर्फ राहुल वर्मा उम्र 21 साल निवासी ग्राम सुहेला थाना सुहेला 3. चंद्रकुमार उर्फ संजय यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम सुहेला थाना सुहेला 4. बलराम पाल उम्र 20 साल निवासी ग्राम सुहेला थाना सुहेला 5. दीपक ध्रुव उम्र 20 साल निवासी ग्राम भैंसमुडी थाना खरोरा जिला रायपुर वर्तमान पता ग्राम सुहेला थाना सुहेला 6. अपचारी बालक 02 नफर


