
बसना।

बसना राइस मिल एसोसिएशन एवं समस्त नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में कृषि उपज मंडी परिसर में आष्टपहरी नामयज्ञ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को विधि-विधान के साथ किया गया। प्रातः 9 बजे कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात दोपहर 12 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन से पूरा बसना क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो गया है।राइस मिल एसोसिएशन की पहल पर आयोजित इस 24 घंटे के अखंड नामयज्ञ में लगातार भजन-कीर्तन एवं प्रभु नाम-स्मरण किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग सपरिवार पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भक्तिमय संगीत से वातावरण गूंजायमान है।इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित प्रतिष्ठित संकीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। इनमें लक्ष्मीप्रिया संकीर्तन मंडली, मानपुर (बरपाली, उड़ीसा), श्री कृष्ण संकीर्तन मंडली, असुरसुण्डा (बरगढ़, उड़ीसा), मां सतीहीर संकीर्तन मंडली, सतीभांठा (उड़ीसा), शिशु जगन्नाथ कीर्तन मंडली, दुर्गापाली (बसना), मां विंध्यवासिनी संकीर्तन मंडली, भगत (सरायपाली) तथा नीलमाधव महिला संकीर्तन मंडली, परसाला शामिल हैं, जो अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रही हैं।कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बैठकी आयोजित की जाएगी, जिसके पश्चात विधिवत पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।बसना राइस मिल एसोसिएशन द्वारा इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक समरसता एवं धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास सराहनीय माना जा रहा है। यह आयोजन न केवल आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त कर रहा है।



brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;



