छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

मरार पटेल समाज (ह.) ट्रांस महानदी मंदिर समिति, शिवरीनारायण के तत्वावधान में पावन ग्राम लोहर्सी में भव्य वार्षिक महा अधिवेशन का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।महा अधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन गौ सेवा आयोग के सम्माननीय अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में माननीय प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, श्री बरत राम पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ, श्री राजेंद्र नायक जी, प्रेम पटेल जी, गीता राम पटेल जी, रामकुमार पटेल जी (पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड), राधेश्याम पटेल सचिव, श्रीमती भगवंतीन कुंज राम पटेल जिला पंचायत सभापति, पुनीराम पटेल उपाध्यक्ष भाजपा, कृष्ण कुमार पटेल ऑडिटर (बलौदाबाजार-भाटापारा), भगत राम पटेल, रामखेलावन पटेल, नामदेव पटेल, भूपेंद्र पटेल व्यास पटेल संघ सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय सुरेंद्र कुमार पटेल, प्रांत अध्यक्ष मरार पटेल समाज (ह.) एवं अध्यक्ष राधा कृष्ण मंदिर समिति शिवरीनारायण महासभा के सानिध्य में संपन्न हुई।अधिवेशन के दौरान समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वार्षिक लेखा-जोखा, सामाजिक प्रकरणों के निराकरण एवं समाज की दिशा और दशा पर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा, एकता, संस्कार और संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया।इसी अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर समिति, शिवरीनारायण महासभा की पूर्व समिति को भंग कर नवीन समिति का निर्वाचन संपन्न कराया गया। सर्वश्री लक्ष्मी नारायण पटेल (पिसीद) को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। श्री कांति कुमार पटेल उपाध्यक्ष, श्री नामदेव पटेल सचिव, श्री गीता राम पटेल (टुंडरा नगर) कोषाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मतों से निर्वाचित हुए। साथ ही श्री राजेंद्र पटेल ऑडिटर एवं कृष्ण कुमार पटेल शिक्षक सह सचिव निर्वाचित हुए।निर्वाचन प्रक्रिया श्री रामचंद्र पटेल संयोजक छत्तीसगढ़ मरार महासंघ, श्री राजकुमार पटेल (पूर्व जनपद अध्यक्ष पामगढ़), श्री कुंज राम पटेल (पूर्व अध्यक्ष मंदिर समिति शिवरीनारायण) एवं श्री पुनी राम पटेल (पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।उपरोक्त अवसर पर श्री कृष्णचरण पटेल जिला अध्यक्ष राजस्व ग्राम पटेल संघ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल,श्री भुवनेश्वर पटेल जिला अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ सारंगढ़-बिलाईगढ़, श्री पुलेश कुमार पटेल अध्यक्ष गिरौदपुरी परिक्षेत्र, राधेश्याम पटेल सचिव मंदिर समिति, अशोक पटेल कोषाध्यक्ष मंदिर समिति, कृष्ण कुमार पटेल ऑडिटर मंदिर समिति, श्री जवाहर पटेल प्रवक्ता मंदिर समिति, मल्लेछ राम पटेल उपाध्यक्ष मंदिर समिति, गणेश राम पटेल सह सचिव, डॉ. गजेंद्र पाल पटेल (पूर्व अध्यक्ष गिरोधपुरी परिक्षेत्र), रमाकांत पटेल अध्यक्ष भटगांव परिक्षेत्र, शेषनाथ पटेल अध्यक्ष कसडोल परिक्षेत्र, शिवनारायण पटेल अध्यक्ष टुंडरा परिक्षेत्र, श्री ईश्वर पटेल* सुखदेव पटेल बलौदा ग्रामीण अध्यक्ष मंदिर समिति सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।अधिवेशन के अंत में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सामाजिक प्रकरणों का सानंद निराकरण किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं एवं हल्दी-चंदन तिलक से अभिनंदन किया गया तथा समाज की उन्नति, एकता और संगठन की मजबूती के लिए सभी ने सामूहिक संकल्प लिया।यह महा अधिवेशन सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम




