छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
बैतूल, मध्यप्रदेश | 16-02-2026 संत रामपाल जी महाराज के 39वें बोध दिवस के पावन अवसर पर सतलोक आश्रम में विशाल भंडारे एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में देशभर से श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर जिला बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ से पहुँचे सेवादारों ने संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान से प्रेरित होकर 6 यूनिट रक्तदान की सेवा दी। रक्तदान शिविर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।आयोजन के दौरान विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे सामाजिक अभियान जैसे रक्तदान, दहेजमुक्त विवाह, नशा मुक्ति, देहदान और मानव सेवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।यह रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा और सेवा, सद्भाव व मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगा।






