छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पिछले कुछ समय से भाटापारा शहर में महिलाओं एवं अवयस्क बालकों के माध्यम से सुनियोजित योजना बनाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब की तस्करी कर, बिक्री करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। तत्संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा भाटापारा शहर क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध तस्करी को रोकने हेतु थाना प्रभारी भाटापारा शहर को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा शहर में अवैध रूप से शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले गिरोह के संबंध में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया गया। इसी बीच पुलिस टीम को भाटापारा में कुछ महिलाओं के अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री के कार्य में संलिप्त होने के संबंध में पता चला।पुलिस टीम को उक्त महिलाओं के दिनांक 05.02.2026 को लिमतरा की ओर से भाटापारा शहर में अवैध रूप से शराब तस्करी कर, बिक्री करने हेतु लाए जाने का पता चला। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तरेंगा रोड भाटापारा में नाकाबंदी कर एक ई रिक्शा को रोका गया। इस दौरान उसमें 04 महिलाएं, एक पुरुष एवं एक विधि से संघर्षरत बालक सवार थे। ई-रिक्शा एवं उसमें बैठे सभी लोगों का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों से कुल 198 पाव देसी मसाला शराब कीमती ₹19,800 जप्त किया गया है जप्त किया गया है। संपूर्ण प्रकरण में आरोपियों द्वारा एक विधि से संघर्षरत बालक के माध्यम से अवैध रूप से शराब की तस्करी करना पाया गया। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला- कि सभी आरोपी बस से लिमतरा होते हुए टेमरी नांदघाट गए, वहां से शराब लेकर आए और उनके द्वारा लिमतरा से ई-रिक्शा में सवार होकर थैले में शराब को रखकर भाटापारा शहर लाया जा रहा था। कि प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 31/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 78 किशोर न्याय अधिनियम, 95 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण विवेचना में है।आरोपियों के नाम 1. सरोजिनी सोनवानी उम्र 45 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर 2. सहोद्रा गेंडरे उम्र 43 वर्ष निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर 3. गुलापा भारती उम्र 20 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर 4. दीपाली टंडन उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मुडियाडीह थाना पलारी 5. गंगा प्रसाद सतनामी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मुडियाडीह थाना पलारी 6. विधि से संघर्षरत एक बालक


