छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज *दिनांक 01.02.2026 को धारदार कत्ता चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।आज दिनांक 01.02.2026 को समाधान सेल में सूचना मिला की एक आरोपी द्वारा ग्राम रिकोकला में धारदार कत्ता चाकू लहराकर अपने परिवार के सदस्यों को डराया धमकाया जा रहा है। की सूचना पर थाना राजादेवरी पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पहुंच कर आरोपी मुकेश अवस्थी को हिरासत में लिया गया तथा आरोपी से एक धारदार कत्ता चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी में अपराध क्र. 11/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- मुकेश अवस्थी उम्र 36 साल निवासी रिकोकला थाना राजादेवरी


