छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़।अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ईएसओ इंडिया) छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश कार्यालय हेतु भवन व्यवस्था की मांग को लेकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल ने बताया कि ईएसओ इंडिया एक अखिल भारतीय स्तर का संगठन है, जो छात्रों एवं आम जनता से जुड़े शैक्षणिक, सामाजिक एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर लगातार कार्य करता आ रहा है। संगठन द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन, जनसंवाद एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि वर्तमान में संगठन के पास प्रदेश स्तर पर कोई स्थायी कार्यालय नहीं होने के कारण प्रशासनिक एवं संगठनात्मक कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय के अभाव में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।इस स्थिति को देखते हुए संगठन ने जिला प्रशासन से प्रदेश कार्यालय के लिए उपयुक्त भवन उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में विश्वास जताया गया कि जिला प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेगा।ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठन ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।


