तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

महासमुंद में गरजी कांग्रेस, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ बना जनआंदोलनछत्तीसगढ़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में दिनांक 19 जनवरी, समय सुबह जिला महासमुंद में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा ने व्यापक जनसमर्थन के साथ जनआंदोलन का रूप ले लिया। बंदोरा से रायमुड़ा, झखरमुड़ा होते हुए रूमकेल तक निकली पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।पदयात्रा के दौरान हर गांव में मनरेगा मजदूरों, किसानों और ग्रामीणों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का स्वागत किया।इस ऐतिहासिक पदयात्रा में कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने अग्रिम पंक्ति में चलकर आंदोलन को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व में आज मनरेगा बचाव रैली निकाला गया।भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, इसे कमजोर करने की साजिश कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। भाजपा सरकार मजदूरों से रोजगार और पेट से रोटी छीनना चाहती है।मनरेगा भारत की रीढ़ तोड़ने जैसा है, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।इस कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, खिलावन साहू, रोशन पटेल, हेमंत डडसेना, जिला-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पदयात्रा के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी, तख्तियों और बैनरों के माध्यम से मनरेगा मजदूरों की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के इस आंदोलन की गूंज देर शाम तक सुनाई देती रही।


