छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
बलौदाबाजार।
पटेल (मरार) समाज ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाजसेवी श्री सुकदेव पटेल को सर्वसम्मति से पटेल (मरार) समाज का युवा ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री पटेल ग्राम बलौदा (हसुवा), जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के निवासी हैं तथा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते आ रहे हैं।उनकी नियुक्ति की घोषणा के साथ ही समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के समाजजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुकदेव पटेल ने समाज के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे युवाओं को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, एकता और समाजहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सुकदेव पटेल के नेतृत्व में पटेल (मरार) समाज ग्रामीण स्तर पर और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय होगा तथा युवा शक्ति समाज निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी।


