छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) | 17 जनवरी 2026 संत रामपाल जी महाराज जी की असीम कृपा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत पहली बार सेवा करते हुए नगर पंचायत रोहांसी, तहसील पलारी, जिला बलौदा बाजार में एक अत्यंत गरीब, असहाय व दिव्यांग परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाई गई । इस सेवा की लाभार्थी दयामती साहू (उम्र 65 वर्ष) हैं, जिनके पति स्वर्गीय सुंदर साहू का निधन लगभग पांच वर्ष पूर्व हो चुका है। परिवार में कुल दो सदस्य हैं। उनकी 17 वर्षीय पुत्री कौशल्या साहू दाएं पैर से दिव्यांग है तथा जन्म से ही बोलने और सुनने में असमर्थ है। शारीरिक असमर्थता के कारण वह शिक्षा से भी वंचित रह गई।परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। कमाने वाला कोई भी सदस्य नहीं है। दयामती साहू स्वयं बीपी व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं तथा उनके दाएं पैर की दो उंगलियां भी प्रभावित हैं। परिवार की मासिक आय केवल ₹500 वृद्धा पेंशन एवं ₹500 महतारी वंदन पेंशन तक सीमित है। न कृषि भूमि है, न पशुधन, न बैंक बैलेंस। अंत्योदय राशन कार्ड से 35 किलो चावल ही जीवनयापन का सहारा है। मकान की छत पुरानी व जर्जर होने के कारण बारिश में पानी टपकता रहता है।अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत प्रदान की गई राहत सामग्री राशन किट में 14 किग्रा चावल, 3 किग्रा आटा, 2.5 किग्रा आलू, 2.5 किग्रा प्याज, 1 लीटर सरसों तेल, नमक, मसाले, 2 किग्रा चीनी, दूध पाउडर, चाय पत्ती, नहाने का साबुन, वाशिंग पाउडर, कपड़े धोने का साबुन, चार प्रकार की दाल, बेसन, दलिया, आचार के साथ-साथ 1 कड़ाही, चाय छन्नी, जूता, मोजे, 2 साड़ी, 2 पेटीकोट सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री शामिल रही।लाभार्थी व ग्रामीणों की प्रतिक्रिया लाभार्थी दयामती साहू ने भावुक होकर कहा,संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम की इतनी बड़ी दया को हम जीवन भर नहीं भूल सकते। उन्होंने हमें गोद ले लिया है। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम।वहीं ग्रामीण उमा साहू ने कहा,संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम मानवता की सच्ची मिसाल है। ऐसी सेवा आज के समय में बहुत कम देखने को मिलती है। हम उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं।संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भोजन, सम्मान और सहारा पहुंचाने का एक पवित्र अभियान बन चुकी है, जो मानवता को नई दिशा दे रही है।


