छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
मर्ग क्र. 137/2025 मृतिका धनेश्वरी ध्रुव पति दीपक ध्रुव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुली की जांच तस्दीक पर यह ज्ञात हुआ की मृतिका शादी होकर आरोपी दीपक ध्रुव के घर ग्राम बिटकुली आई थी। शादी के बाद आरोपी दीपक ध्रुव द्वारा लगातार शराब पीने के लिए पैसा मांगते हुए गाली गुप्तार कर मृतिका से लड़ाई झगड़ा किया जाता था। उक्त प्रताड़ना एवं प्रतिदिन की लड़ाई झगड़ा से तंग आकर दिनांक 04.12.2025 को दोपहर 13:30 बजे मृतिका द्वारा घर के कमरा अंदर स्वयं की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया।प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा मर्ग जांच कार्यवाही के दौरान मृतिका के माता-पिता, परिजनों एवं ग्राम बिटकुली में पड़ोसियों से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें पति दीपक ध्रुव द्वारा शराब पीकर लगातार अपनी पत्नी को लड़ाई झगड़ा एवं गाली गुप्तार करना बताया गया। जिसे क्षुब्ध होकर मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। कि प्रकरण में अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 108 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को आज दिनांक 16.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- दीपक ध्रुव उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुली पुलिस चौकी करहीबाजार


