छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज ग्राम गोढ़ी एस परिछेत्र करहीबाजार, विकासखंड भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में माता शाकुंभरी जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं सामाजिक बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिवरतन शर्मा जी (पूर्व विधायक, भाटापारा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रघुनाथ पटेल जी (अध्यक्ष, करहीबाजार परिछेत्र) द्वारा की गई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजा जायसवाल जी (जिला पंचायत सदस्य),श्रीमती रेवती राजेश पटेल (जनपद सदस्य),श्रीमती अन्नपूर्णा पुरुषोत्तम वैष्णव जी (सरपंच, ग्राम पंचायत गोढ़ी ‘स’),श्री बरत राम पटेल जी (प्रदेशाध्यक्ष, मरार पटेल महासंघ),श्री नागेश्वर पटेल जी (प्रदेशाध्यक्ष, कर्मचारी प्रकोष्ठ, मरार समाज),श्री केशव पटेल जी (सचिव, मरार पटेल समाज),श्री चंद्रविकास पटेल जी (जिलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, बलौदाबाजार)गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री फिरंता पटेल द्वारा किया गया। इसके साथ ही श्री कोदूराम पटेल जी, श्री रामबिलाश पटेल जी (सरपंच, मेकरी), श्री रामेश्वर पटेल जी, श्री नंदलाल पटेल जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।शाकुंभरी माता के पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।




