छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
कलिंगा विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुशील कुमार पटेल, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठू नवागांव (जिला–बिलासपुर) को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टीचर्स अवार्ड 2025 का प्रथम पुरस्कार तथा रोल मॉडल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें ₹15,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।यह पुरस्कार भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों के मध्य शैक्षणिक सत्र 2024–25 की उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ को प्राप्त होना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।सम्मान प्राप्त करने के उपरांत सुशील कुमार पटेल ने कहा कि समाज से प्राप्त निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें सदैव बेहतर कार्य करने की दिशा दी है, जिसके लिए उन्होंने समाज एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आदरणीय डिप्टी डायरेक्टर,डीपीआई श्री बंजारा सहित विभागीय अधिकारी अत्यंत प्रसन्नचित दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के साथ लंबे समय तक शैक्षणिक एवं नवाचार विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ।सुशील कुमार पटेल ने मंच से यह सराहनीय घोषणा की कि प्राप्त प्रथम पुरस्कार की संपूर्ण राशि ₹15,000 वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में खर्च करेंगे, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा।अंत में उन्होंने समस्त मरार पटेल समाज परिवार को सादर प्रणाम करते हुए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।




