छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 09.01.2026 को समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा भाटापारा शहर में आईटीआई के पास हथनीपारा वार्ड एवं रेलवे फाटक के पास सिद्ध बाबा रोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से दो अलग-अलग मामलों में ₹6200 कीमत मूल्य का 62 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपियों के नाम1. संजय पात्रे उर्फ संजू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गोढी थाना भाटापारा ग्रामीण2. सोनू यदू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण



