तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द

छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से ज़मानत भाजपा की राजनीति पर करारा
तमाचामनी लॉन्ड्रिंग और तथाकथित शराब घोटाले के मामले में नाम जोड़कर की गई कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चेतन्य बघेल को ज़मानत दे दी। इस फैसले के बाद भाजपा और उसकी एजेंसियों की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के प्रखर नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा—सत्य को जितना भी परेशान कर लो, उसे झूठ के बोझ तले दबाया नहीं जा सकता।आज फिर साबित हुआ है सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।मोक्ष कुमार प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का खुला दुरुपयोग कर रही है। बिना ठोस सबूत, सिर्फ बदनाम करने की नीयत से नाम घसीटे गए, लेकिन न्यायालय ने भाजपा की इस साजिश पर पानी फेर दिया।उन्होंने आगे कहा कि जब भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसान और कानून व्यवस्था जैसे असली मुद्दों पर विफल हो जाती है, तब वह ध्यान भटकाने के लिए ऐसे झूठे मामलों का सहारा लेती है।न्यायपालिका पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।संविधान ज़िंदा है और तानाशाही सोच को हर बार जवाब देगा।यह फैसला सिर्फ ज़मानत नहीं, भाजपा की नकारात्मक राजनीति की हार है


