Oplus_131072
छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
रायपुर।कर्मचारी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ द्वारा आगामी 28 दिसंबर 2025 को शहीद स्मारक, राजबंधा मैदान, रायपुर में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के भविष्य निर्माण, प्रतिभा संवर्धन एवं युवाओं को सही दिशा देने का एक सशक्त मंच बनेगा। समारोह में समाज के वरिष्ठ शिक्षाविद्, अनुभवी अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहकर बच्चों एवं युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शिक्षा और करियर मार्गदर्शन पर रहेगा विशेष फोकस कार्यक्रम के दौरान मार्गदर्शन काउंटर (Guidance Desk) स्थापित किए जाएंगे, जहाँ CGPSC, UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अधिकारी विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष मार्गदर्शन देंगे। साथ ही, प्रदेश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाएंगी। समाज के बहुआयामी विकास पर होगी चर्चासमारोह में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ऑनलाइन कोचिंग, डिजिटल शिक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक ढांचागत सुविधाओं के विस्तार तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ाने के उपायों पर भी विशेष चर्चा होगी।एकजुटता और सहयोग का संदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्रों से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता, समयदान, विद्यादान एवं अर्थदान से ही ऐसे आयोजनों को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, समाज को मिलेगी नई दिशा आयोजकों का मानना है कि प्रतिभा सम्मान समारोह समाज की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनेगा। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा।

