छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
समनापुर । कल दिनांक 21 दिसंबर 2025 को मां शाकंभरी भवन, समनापुर में पटेल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।इस अवसर पर जिला पुलिस बल में नवनियुक्त समाज के कर्मचारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित समाजजनों द्वारा नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल सेवाकाल एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं।बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।




