छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
हाई स्कूल साकर में आज साइकिल वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रजनी जगदीश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पंचायत प्रतिनिधि प्रकाश चंदेल, अशोक गौड़, बुधवार सत्यम, बुधवारा साहू, राधाबाई पोरते, पूर्णिमा पटेल, सोनू पटेल तथा सुधीर पटेल भी शामिल हुए।इसके अतिरिक्त महिला समूह की अध्यक्ष एवं सदस्य, विद्यालय स्टाफ तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने इस पहल की सराहना की।


