छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
कसडोल। बीते दिवस दिनांक 23 नवंबर शहीद स्व: संतराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में मितानिन दिवस पर मितानिनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नागेश्वर साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल ,विशिष्ट अतिथि के रूप में विमल दास वैष्णव पार्षद प्रतिनिधि ,संजय साहू पार्षद, गुनीराम साहू पूर्व पार्षद एवं “कोषाध्यक्ष” भाजपा मंडल कसडोल के उपस्थित में संपन्न हुआ ,नागेश्वर साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग संवेदनशील एवं प्रमुख विभाग है। जिससे हमारे मितानिन का बहुत बड़ा योगदान रहता है। हमारे मितानिन बहने अपने मोहल्ले , वार्डो में हर समय निस्वार्थ भावना से सेवा देते आ रहे है । और हमेशा से हर काम में उनका सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है । जब पूरे भारत में वैश्विक महामारी आया तब हमारी स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले समस्त मितानिन माता बहने एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग के समस्त नर्स, डॉक्टरों द्वारा अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया, जब लोग अपने घर से नहीं निकलते थे, उस विषम परिस्थितियों में इनके द्वारा सभी मोहल्ला ,वार्डो के घर घर जाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं वैक्सीन टीकाकरण का डोज लगाया गया, विभिन्न स्थान मेंवैक्सीन,टीकाकरण सभी व्यक्ति को लगने की अपील करने के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति छूट न पाए,उक्त सभी बाते अध्यक्ष साहू द्वारा कही गई। उक्त सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य विभाग के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि अज़गल्ले उपस्थित रहे ,कार्यक्रम के अंतिम में कार्यक्रम की संचालन कर रही ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ब्लॉक की प्रमुख सती वर्मा ,मितानिन प्रशिक्षिका श्रीमती शांति रात्रे,सहित नगर पंचायत कसडोल की सभी मितानिनों क्रमशः श्रीमती कपूर पटेल वार्ड 01, श्रीमती लोकेश्वरी यादव वार्ड 02, श्रीमती प्रतिमा साहू वार्ड 03, श्रीमती बिरस साहू वार्ड 04, श्रीमती वेदिकासाहू वार्ड 05श्रीमती सरस्वती साहू वार्ड 06, श्रीमती सरिता साहू वार्ड 07, श्रीमती लता साहू वार्ड 08 ,श्रीमती पिकी सेन वार्ड 09 नंबर श्रीमती नीलम छत्री वार्ड 10 एवं 11, श्रीमती भुनेश्वरी साहू वार्ड 12, श्रीमती कमला साहू वार्ड 13 श्रीमती सरोज साहू वार्ड 14, श्रीमती योगेश्वरी साहू वार्ड 15 उक्त सभी मितानिनों को मुख्य अतिथि नागेश्वर साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ रवि अज़गल्ले, विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रतिनिधि,पार्षद संजय साहू, पूर्व पार्षद एवं “कोषाध्यक्ष” भाजपा मंडल कसडोल द्वारा गिफ्टहैंपर, श्रीफल , पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।


