छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
जनसंख्या एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से सिमगा नगर की गिनती राज्य के प्रमुख शहरों में की जाती है। इसके साथ ही सिमगा नगर, रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में स्थित है, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान सिमगा नगर में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने, संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों पर सतत् निगाह सहित कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी सहित सिटी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना करना अत्यंत आवश्यक था। इसके लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में उच्च क्वालिटी के विभिन्न श्रेणियों में कुल 40 नग कैमरा लगाते हुए थाना सिमगा परिसर में सिटी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना की गई है, जिसका विधिवत उद्घाटन आज दिनांक 10.10.2025 को मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय श्री अरुण साव एवं माननीय कैबिनेट मंत्री छ.ग.शासन श्री टंकराम वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सिटी सर्विलांस की स्थापना एवं सभी महत्वपूर्ण स्थानों एवं मार्गो में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगने से कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर भी सतत् निगरानी रखने में सहायता मिलेगी। सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत उक्त सभी 40 नग कैमरे सिमगा नगर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहे पर लगाए गए है, जिससे सिमगा में आने और जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहनों की जानकारी सिस्टम में सुरक्षित रहें। *सभी कैमरों की मानिटरिंग थाना सिमगा परिसर से ही किया जाएगा। इस हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल की पदस्थापना किया गया है, जो कि 24×7 तैनात रहकर सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से संपूर्ण सिमगा नगर में निगरानी करेंगे। इन सभी कैमरों को एक ही स्थल पर बैठकर उस स्थल के आस-पास हो रही घटनाओं पर नज़र रखी जा सकती और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को सुरक्षित रखा जा सकता है। संपूर्ण सिटी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना एवं निर्माण कार्य 03 महीने के अल्प समय में पूर्ण किया गया है। किसी प्रकार के अपराध की स्थिति में सीसीटीवी महत्वपूर्ण वीडियो फुटेज प्रोवाइड करता है, जिसके कारण पुलिस को जांच एवं अपराधियों की धरपकड़ में काफी मदद मिलती है। आज हम सीसीटीवी से high-definition का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, और उसे इंटरनेट के थ्रू कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं। नए नाइट विजन के सीसीटीवी कैमरे रात के समय भी साफ वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। CCTV सर्विलांस सिस्टम का प्रमुख उद्देश्य महिला एवं बच्चों, आम नागरिक, व्यापारी वर्ग की सुरक्षा एवं शहर में समुचित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही सिटी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना से सिमगा नगर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों, शहर के प्रमुख चौक एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में 24 घंटे आने जाने वाले वाहनों, संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों आदि पर सतत निगरानी रखी जा सकेगी। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख लोगों में श्री दौलत पाल जनपद अध्यक्ष सिमगा, श्री चंद्रप्रकाश टोंडे जनपद पंचायत सभापति, अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र प्रमुख एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी आदि उपस्थित








