छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार जांगड़े, प्रदेश अध्यक्ष, भीम आर्मी छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आपुर बंजारे, जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी सारंगढ़-बिलाईगढ़ भी उपस्थित थे ।विशिष्ट अतिथि के रूप में —खगेश निराला (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष),अमित जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष),अमन कुमार आजाद (जिला उपाध्यक्ष),राजकुमार वारे (जिला कार्यकारिणी सदस्य),सुशील अनंत (पूर्व जिला अध्यक्ष)निर्मल कुमार निराला (ब्लॉक अध्यक्ष, सारंगढ़),भवानी दिनकर (ग्रामीण अध्यक्ष)तथा लक्ष्मीनारायण टंडन सहित अन्य पदाधिकारी एवं भीम आर्मी के समाजसेवी मौजूद रहे।सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में मान्यवर साहब कांसीराम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, विचारधारा और समाज परिवर्तन के मिशन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि साहब कांसीराम जी ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के लिए सामाजिक न्याय की अलख जगाई, जिसका लाभ आज पूरा बहुजन समाज उठा रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर साहब कांसीराम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।अंत में जिला अध्यक्ष आपुर बंजारे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को मान्यवर साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर जारी रखना होगा।” जय भीम जय भारत भीम आर्मी भारत एकता मिशनजिला इकाई सारंगढ़–बिलाईगढ़


