छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज दिनांक 09.09.2025 को 12.00 बजे से पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा अपराध समीक्षा बैठक लिया गया, जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडावार लंबित अपराध, चालान, शिकायतों, धारा 173(8) भादवि के मामलों के निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा सर्वप्रथम नए गुंडा एवं नए निगरानी बदमाश के प्रकरण खोलने हेतु निर्देशित किया तथा साथ ही उन्होंने उनकी लगातार एवं नियमित अंतराल में चेकिंग करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिलाबदर के प्रकरण तैयार कर अविलंब कार्यालय भेजने हेतु भी हिदायत दिया गया। बैठक के दौरान थाना चौकी में लंबित अपराधों का निकल करने हेतु निर्देश देते हुए बारी-बारी से हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण आदि जैसे गंभीर अपराधों की विवेचना पूर्ण कर सभी का अविलंब निकाल करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक के द्वारा उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल जैसे मेडलीपार, त्रिनयन आदि सीसीटीएनएस के अंतर्गत संचालित समस्त पोर्टल में शत प्रतिशत एंट्री करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में पुलिस मुख्यालय एवं कार्यालय द्वारा जारी प्रत्येक परवाना में उल्लेखित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कहा गया। इसके साथ ही उनके द्वारा नशीली दवाइयां की तस्करी एवं उसकी बिक्री करने वाले आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी धरपकड़ करने हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ में प्रशंसनीय एवं अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए माह अगस्त-2025 के लिए 05 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को COP OF MONTH के रूप में चुना गया है।COP OF MONTH के रूप में चुने गए अधिकारी/कर्मचारियों की जानकारी1. श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार- थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र. 328/2024 धारा 302 भादवि एवं 3(2)(V-क) अजा/अजजा अधिनियम के प्रकरण में उत्कृष्ट जांच एवं विवेचना कार्यवाही किए जाने के फलस्वरूप COP OF MONTH के रूप में चुना गया है।2. आरक्षक क्र. 370 भूपेंद्र गुप्ता थाना लवन थाना लवन द्वारा माननीय न्यायालय से जारी की 30 से अधिक स्थाई वारंट की तामीली कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फल स्वरुप COP OF MONTH के रूप में चुना गया है।3. *प्रधान आरक्षक 235 मनोज वर्मा, आरक्षक 783 राजेश ध्रुव, आरक्षक 546 राहुल ध्रुव थाना पलारी ” थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा के नगर सेना कार्यालय के पास रात्रि में ट्रक चालक से झपटमारी का भाग रहे आरोपियों का पीछा करते हुए सावधानी पूर्वक सकुशल आरोपियों की गिरफ्तारी कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फलस्वरूप COP OF MONTH के रूप में सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा, श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार, श्री राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री तुलसी लेकाम उप पुलिस अधीक्षक, सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैम्प कसडोल, श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।









