छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
संघर्ष ही सफलता की कुंजी है… और लगन से बड़ी कोई ताक़त नहीं।इसी बात को चरितार्थ करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा (कुम्हारी) के मेधावी छात्र मोवेश पटेल (कक्षा 5वीं), पिता श्री हेमन पटेल ने पूरे क्षेत्र को गर्व से गौरवान्वित कर दिया है। कसडोल विकासखंड स्तरीय विज्ञान/गणित क्विज़प्रतियोगिता में जहाँ एक ओर सेजेश, पी.एम. श्री जैसी उच्च स्तर की शालाओं के मेधावी छात्र सम्मिलित हुए, वहीं मोवेश ने अपने अद्भुत आत्मविश्वास, ज्ञान और प्रतिभा के दम पर सभी प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। यह जीत केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। मोवेश की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के संस्था प्रमुख श्री विनोद देवांगन एवं समस्त शिक्षकगण अत्यंत गौरवान्वित हैं। छात्र की प्रतिभा को निखारने में उनकी मेहनत व समर्पण प्रशंसनीय है।इस अद्भुत उपलब्धि के लिए मोवेश पटेल को ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।



