छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
हरदिहा मरार पटेल समाज (ट्रांस महानदी) मंदिर समिति, शिवरीनारायण के तत्वावधान में 5 सितम्बर 2025, शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्थलगाँव विकासखंड, जशपुर जिले में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री गिरेश कुमार पटेल को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया।श्री गिरेश कुमार पटेल बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, कुम्हारी से प्राप्त की तथा हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी शिक्षा श्री महंत लालदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवरीनारायण से पूरी की। इसके बाद पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर से प्री परीक्षा उत्तीर्ण कर डाईट जांजगीर से डी.एड. की पढ़ाई की।शिक्षण जीवन की शुरुआत उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, कुम्हारी में प्राइवेट शिक्षक के रूप में की। तीन वर्षों की सेवा के उपरांत उनका चयन श्री महंत लालदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरधा में हुआ, जहाँ उन्होंने गणित विषय का अध्यापन किया। इसके अलावा वे ज्ञान गंगा विद्यालय, खपरीडीह में श्री सिद्धेश्वर शिक्षण समिति के सचिव पद पर भी सेवाएँ देते रहे। वर्ष 2022 में वे सहायक शिक्षक के पद पर पत्थलगाँव (जशपुर) में पदस्थ हुए।श्री गिरेश कुमार पटेल, राजस्व ग्राम अधिकारी (ग्राम पटेल) संघ बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण चरण पटेल के भतीजे एवं श्री राममोहन पटेल के सुपुत्र हैं सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर उन्होंने हरदिहा मरार समाज की सराहनीय पहल हेतु मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार पटेल, उपाध्यक्ष श्री मलेच्छराम पटेल, सचिव श्री राधेश्याम पटेल, कोषाध्यक्ष श्री अशोक पटेल, सहसचिव श्री गणेश पटेल, तथा सभी पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया।श्री गिरेश कुमार पटेल के इस सम्मान से श्री राजाराम पटेल (बड़े पिता), श्री कृष्ण चरण पटेल, श्री हरिचरण पटेल, श्री दिनेश कुमार पटेल, श्री टेकराम कोसले (उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, छ.ग.), श्री शिवकुमार पटेल, श्री गुलाब पटेल (सचिव) प्रदेश महामंत्री आशीष पटेल सहित परिवार, समाजजन व शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।



