छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आशीष पटेल
शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर 02 वर्ष में रकम का दुगना कर वापस करने का झांसा देते हुए आरोपी रामनारायण साहू एवं अन्य द्वारा विभिन्न लोगों से करोड़ रूपयों की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अब तक थाना कसडोल मे 04 तथा थाना गिधौरी में 01 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा कसडोल,लवन,गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद, रायगढ़ आदि के भी कई लोगो के साथ भी शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाकर कम समय मे पैसा दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के संबंध में जानकारी मिल रही है, जिसके संबंध में जांच तस्दीक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा गहन जांच तस्दीक एवं विवेचना करते हुए ठगी करने वाले सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करते हुए प्रकरण में संपूर्ण जांच, पीड़ितों से आवेदन लेने, आरोपियों की पता तलाश करने, संबंधित आरोपियों की संपत्ति जप्ती/कुर्की की कार्यवाही करने एवं उच्चतम विवेचना हेतु एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आत्माराम साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के बैंक अकाउंट, संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा रही है तथा साइबर सेल की टीम द्वारा प्रकरण के समस्त बिंदुओं का अवलोकन कर तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है। कि प्रकरण में आज दिनांक 04.09.2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।आरोपी- आत्माराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गोरबा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़


