छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
गिधौरी से सारंगढ़ मार्ग पर ग्राम कुम्हारी लक्ष्मी राईस मील के पास शुक्रवार को समय 3बजे के आसपास सारंगढ़ तरफ आ रहे तेजरफ्तार ट्रक एवं बाईक आमने सामने भीषण टक्कर हो गया और बाईक चालक को अपने चपेट में ले लिया और युवक ट्रक में फंसा रहा तथा आधे किलोमीटर तक युवक को घसीटते हुए तेजरफ्तार ट्रक के चालक चल रहा था जिससे ग्रामीणों में चीखपुकार से आवाज लगाकर ट्रक कहा रोका गया और युवक को ट्रक अंदर से बाहर निकाला गया ।युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बेहोशी के हालत पर खुनसे लथपथ थे । आनन फानन में एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक को कसडोल अस्पताल ले जाया जा रहा था की रास्ते में कटगी के पास कलमीडीह में घायल युवक की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिधौरी से सारंगढ़ मार्ग पर ग्राम कुम्हारी के मुख्य सडक पर तकरीबन 3बजे के आसपास सारंगढ़ तरफ रायपुर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एच जेड6128 के चालक तेजरफ्तार ट्रक से चलाते जा रहा था और गिधौरी तरफ से काले कलर की हिरो कम्पनी की बाईक क्रमांक सी जी 04एन जे 6796 के चालक कमलेश कुमार साहू पिता दिनेश कुमार साहू ग्राम कैथा बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ निवासी है जो रायपुर के तेलीबांधा में निवासरत है और अपने गांव कैथा जा रहा था उसी बीच तेजरफ्तार ट्रक ने बाईक के बीच जोरदार भीषण टक्कर हो गया । और बाईक चालक युवक को अपने चपेट मे ले लिया और ,और ट्रक चालक तेजरफ्तार ट्रक चला रहा था बाईक चालक युवक ट्रक में फंसा रहा और कुम्हारी बस स्टैंड से लेकर राईस मील तक करीबन आधे किलोमीटर तक युवक को घसीटकर ले जा रहे थे ग्रामीणों की नजर पडीं तो वहां पर चीखपुकार शुरू हो गया तथा किसी तरह से आवाज लगाकर ट्रक रोका गया ।और घायल युवक को बेहोशी के हालत से बाहर निकाला गया । एवं घटना की जानकारी गिधौरी पुलिस को दिया गया ।मौके पर पहुंचे गिधौरी पुलिस ने आननफानन में एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल कसडोल अस्पताल भेजा गया था की रास्ते में कटगी के पास ग्राम कलमीडीह में घायल युवक की मौत गई । घटना की जानकारी परिजनों दिया गया और शव पोस्टमार्टम के लिए कसडोल सामुदायिक केंद्र ले जाया गया और जहां पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौप दिया गया है इधर ट्रक चालक धनंजय वर्मा पिता होरीलाल वर्मा ग्राम टुण्डरी थाना बिलाईगढ़ जिला बिलाईगढ़ सारंगढ़ निवासी ने ट्रक छोड़कर मौके से भागने की कोशिश किया गया परंतु वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। और ग्रामीणो ने ट्रक चालक को गिधौरी पुलिस के हवाले कर दिया गया।गिधौरी पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है बाईक भीषण सडक हादसे से चकनाचूर हो गया है।और मामले की जांच में जुटी हुई है।




