छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
,गिधौरी। आगामी गणेश उत्सव को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने हेतु थाना गिधौरी परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई।बैठक में गणेश उत्सव के दौरान स्थापित होने वाले पंडालों, शोभायात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, डिजे, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समितियों से नियमों का पालन करते हुए उत्सव मनाने की अपील की।इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि गणेश उत्सव सभी धर्मों और समाज को जोड़ने वाला पर्व है, इसे शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।बैठक में नगर पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, व्यापारीगण, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ गणेश उत्सव को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया गया । इस बैठक में एस आर बंजारे,एस आर ठाकुर,प्र.आ.243 अमोल सिंह कंवर,साइबर वॉलिंटियर प्रभारी आशीष पटेल , साइबर क्राइम टीम प्रशांत पटेल ,मदन लाल खांडेकर,दुशासनप्रधान,गंगा प्रधान,रामनारायण,प्रधान,जवाहिर,प्रधान,गौतम,कैवर्त्य,विद्याचरण कैवर्त्य,बसंत कुमार,कैवर्त्य ,दीपक कैवर्त्य ओंकार प्रसाद कैवर्त्य,बद्री प्रसाद पटेल,महेश साहू,अजय वर्मा, ईश्वर वर्मा सभी सामिल रहे ।





