छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वायरल वीडियो के आधार पर पता चला कि एक आरोपी द्वारा शराब पीकर गार्डन चौक बलौदाबाजार में रात्रि के समय बीच सड़क पर आने जाने वाले लोगों को डराया धमकाया जा रहा था। आरोपी की इस हरकत से सड़क मार्ग में आने जाने वालों वाहनों के आवागमन भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। कि सूचना पर एवं वायरल वीडियो के आधार पर दिख रहे आरोपी पर कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।उक्त निर्देशों के परिपालन में वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान करते हुए आरोपी योगेश दास मानिकपुरी उर्फ कचरू को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शराब के नशे में गार्डन चौक बलौदाबाजार में उक्त हरकत करना स्वीकार किया गया। विदित हो कि आरोपी कचरू शराबी प्रवृत्ति का है तथा शराब के नशे में वह शहर में इधर-उधर घूमता रहता है। कि आरोपी के विरुद्ध धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।आरोपी- योगेश दास मानिकपुरी उर्फ कचरू उम्र 50 वर्ष निवासी भाठागांव बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली


