छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
बलौदाबाजार-भाटापारा |थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पास आज लगभग 15 मिनट पहले बाइक और ट्रक के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को तत्काल कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक घरेलू गैस सिलेंडर लोड था और कसडोल की ओर जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतक की पहचान व फरार ट्रक की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।




