छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
लवन।लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और घरेलू गैस सिलेंडर लोड ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से फरार ट्रक को कसडोल में पकड़ लिया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक घरेलू गैस सिलेंडर लेकर कसडोल की ओर जा रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।



