छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज दिनांक 14.10.2025 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ में प्रशंसनीय एवं अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए माह सितंबर-2025 में 04 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को COP OF MONTH के रूप में चुना गया है। दिनांक 19.09.2025 को संचालित ऑपरेशन निश्चय 2.0 के तहत थाना लवन में 15.48 किलोग्राम गांजा की जप्ती कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 370/2025 धारा 20B,29 NDPS ACT. का प्रकरण पंजीबध्द करते हुए निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी लवन, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल एवं आरक्षक अजय बंजारे द्वारा प्रकरण के अंतिम कडी तक के सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था, जिसके फलस्वरूप उल्लेखित चारों अधि./कर्मचारियों को माह सितंबर-2025 के लिए COP OF MONTH के रूप में चुना गया। COP OF MONTH के रूप में चुने गए अधिकारी/कर्मचारियों की जानकारी1. निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी लवन 2. सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह थाना लवन 3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 216 रामकृष्ण पटेल थाना लवन 4. आरक्षक क्रमांक 596 अजय बंजारे थाना लवन





