छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
प्रार्थी राजकुमार वलेचा निवासी बजरंग चौक वलेचा मार्केटिंग बलौदाबाजार द्वारा आवेदन प्रस्तुत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 04.12.2022 से 03.06.2024 के मध्य बलौदाबाजार भाटापारा में कौशल विकास चलाने का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर फोन-पे एवं नगदी रकम आदि के माध्यम से कुल ₹2,06,000 प्राप्त कर आरोपी देवनाथ वर्मा द्वारा ठगी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 998/2025 धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी देवनाथ वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा कौशल विकास चलाने का लायसेंस दिलाने का झांसा देते हुए आरोपी से लाखों रुपए रकम की ठगी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 15.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- देवनाथ वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सूरजपुरा थाना भाटापारा ग्रामीण


