छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 12.10.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी करहीबाजार की पुलिस टीम द्वारा ग्राम रामपुर में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹3700 कीमत मूल्य का 37 पाव देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम ₹650 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध चौकी करहीबाजार में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- जोहित कुमार टंडन उम्र 35 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी करहीबाजार


