
बसना। (बसन्त साहू संवाददाता)

स्थानीय मंगल भवन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय महिला महासम्मेलन एवं विशेष प्रतियोगिता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुमित्रा दहिया, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।विधायक डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक विशेष जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गैस, तेल एवं खाद्य संसाधनों के संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुमित्रा दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को विकास की मुख्यधारा में स्थान देकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे निर्णय महिलाओं के उत्थान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाएं।इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए “बिना तेल और बिना गैस के पोषण आहार” विषय पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही मंडल स्तर पर भाषण, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं तथा बूथ स्तर पर मातृशक्ति जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित कर महिला हितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, जिला महामंत्री शीतल नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान, सुमित अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, जितेंद्र त्रिपाठी, एन.के. अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, स्मिता चंद्राकर, ऊषा पटेल, मोंगरा पटेल, खुशबू अग्रवाल, डिलेश्वर निराला, नरेंद्र यादव, सत्यलता गिरी, मिली बनर्जी, प्रतिज्ञा गुप्ता, तिलेश्वरी धुरंधर, किरण सिंह, शुभ्रा शर्मा, तारेश्वरी नायक, सीमा नायक, मोहित पटेल, अमन वर्मा, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, दीपा अरुण साहू सहित महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सम्मेलन में हजारों महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।



