:6 अप्रैल को बूथ स्तर तक आयोजन का लक्ष्य, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां


बसना। (बसन्त साहू)
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को भव्य, उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक मजबूती के साथ मनाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल बसना की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक का आयोजन शनिवार को मंडी प्रांगण बसना में किया गया। बैठक में मंडल के समस्त पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में मंच पर मंडल प्रभारी श्री संजय शर्मा, सह प्रभारी श्री मंत्री प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एन. के. अग्रवाल, श्री अखिलेश भोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल तथा भाजयुमो जिला महामंत्री श्री कामेश बंजारा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी श्री संजय शर्मा एवं सह प्रभारी श्री मंत्री प्रधान ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इस दिन को केवल औपचारिक रूप से नहीं, बल्कि पूरे उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के ध्वज वंदन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा जनसंपर्क जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एन. के. अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आमजन से जुड़ें और पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाएं।बैठक का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री श्री कामेश बंजारा ने प्रभावी ढंग से किया, वहीं मंडल महामंत्री श्री दीपक शर्मा ने समापन अवसर पर सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।बैठक में सभी मोर्चा के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जो आगामी स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के संकल्प को दर्शाता है।




