तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन सशक्त बनाने का संकल्प
सरायपाली – भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरायपाली स्थित सिमरन पैलेस में 29 से 30 मार्च 2026 तक मंडल केदुवां का “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” अंतर्गत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठनात्मक कार्यों, विचारधारा एवं आधुनिक तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन के साथ हुआ। वंदे मातरम्/राजगीत के गायन एवं स्थानीय उत्पादों से अतिथियों के स्वागत-अभिनंदन ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। साथ ही प्रारंभिक क्षणों में ही पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला, जिसने पूरे प्रशिक्षण वर्ग की दिशा निर्धारित की।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रारंभिक सत्र में वक्ता संजय शर्मा तथा अध्यक्षता कामता पटेल ने की। संजय शर्मा ने पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न ऐतिहासिक पड़ावों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार समर्पण और अनुशासन के बल पर संगठन निरंतर आगे बढ़ा है। साथ ही कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे पार्टी के आदर्शों को अपने व्यवहार में भी आत्मसात करें।
द्वितीय सत्र में वक्ता विपिन उपोवेजा तथा अध्यक्षता पुरनसिंह डडसेना ने की। विपिन उपोवेजा ने वैचारिक प्रतिष्ठान पर विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक मूल्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय जैसे सिद्धांतों की गहराई से व्याख्या की। साथ ही यह भी बताया कि इन विचारों को वर्तमान समय में किस प्रकार व्यवहार में उतारा जा सकता है।
तृतीय सत्र में वक्ता हरप्रसाद पटेल तथा अध्यक्षता रामलाल चौहान ने की। हरप्रसाद पटेल ने “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उपाय बताए। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के महत्व पर विशेष बल दिया। साथ ही क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।
चतुर्थ सत्र में वक्ता कृष्णकुमार साहू तथा अध्यक्षता माधवदास चौधरी ने की। कृष्णकुमार साहू ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रभावी संगठन संचालन के व्यावहारिक पहलुओं से प्रशिक्षित किया। उन्होंने समय प्रबंधन, टीम समन्वय और अनुशासित कार्यशैली के महत्व को समझाया। इसके साथ ही उदाहरणों के माध्यम से कार्यों को सरल एवं प्रभावी ढंग से करने के तरीके बताए।
पंचम सत्र में वक्ता नवीन कुमार साव तथा अध्यक्षता राजेन्द्र नायक ने की। नवीन कुमार साव ने सोशल मीडिया, ए आई तकनीक, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे कार्यकर्ता आधुनिक डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर सकें। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने और गलत सूचनाओं का तथ्यात्मक जवाब देने की आवश्यकता बताई। साथ ही तकनीक के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
षष्ठम सत्र में वक्ता ओमप्रकाश चौधरी तथा अध्यक्षता जलंधर प्रधान ने की। ओमप्रकाश चौधरी ने बूथ प्रबंधन, टिफिन बैठक, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर पर स्थानीय कार्यों की रणनीति पर विशेष मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बूथ को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए उसकी मजबूती पर बल दिया। साथ ही नियमित संपर्क और जनसंपर्क गतिविधियों को बढ़ाने के उपाय सुझाए।
सप्तम सत्र में वक्ता मंत्री प्रधान तथा अध्यक्षता कुमारी भास्कर ने की। मंत्री प्रधान ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्य की परंपराओं, लोककला, रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना संगठन के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस सत्र में कार्यकर्ताओं ने रुचिपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
अंतिम एवं समापन सत्र में वक्ता रमेश अग्रवाल तथा अध्यक्षता कुमार दीवान ने की। रमेश अग्रवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं के अपेक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के उदाहरण देकर उनकी उपयोगिता को स्पष्ट किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक दक्षता, वैचारिक स्पष्टता एवं तकनीकी समझ का समुचित विकास हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का प्रण लिया। समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ!
मंडल प्रशिक्षण वर्ग की सफलता में अनेक महानुभावों का समर्पित योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा
मंडल प्रशिक्षण वर्ग की सफलता में अनेक महानुभावों का समर्पित योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। यह आयोजन सच्ची मेहनत, निष्ठा और सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक कामता पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एवं कुशल रणनीतिकार चन्द्रकुमार पटेल के अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को उत्कृष्ट दिशा प्रदान की।
मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव के प्रेरक और प्रभावशाली नेतृत्व में, महामंत्री सुरोती लाल लकड़ा की अथक मेहनत और कर्मठता, महामंत्री प्रमोद पटेल का निःस्वार्थ समर्पण, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री लाल कुमार पटेल का परिश्रमी योगदान, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल की सक्रिय भागीदारी और अजा मोर्चा जिला मंत्री मनबोध मिरी की प्रेरक भूमिका ने इस प्रशिक्षण वर्ग को जीवंत, सफल और अविस्मरणीय बना दिया।
विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, जनपद सभापति उषा पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूमिराम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम डडसेना, अजा मोर्चा अध्यक्ष लीलाम्बर दीवान, अजा मोर्चा अध्यक्ष डिग्रीलाल चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष छबिला डडसेना, शिशुपाल पटेल, बनिता साहू, पदमा पटेल, लीना सोनी, संतोषी चौहान, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवलाल लकड़ा, मंडल कोषाध्यक्ष जागेश्वर चन्द्रा, कोमल नायक, मालिकराम पटेल, अंगद साहू, शरद पटेल, केशव सेठ, बंशीधर साहू, भगवानो चौहान, गोपाल शर्मा, बनित सिदार, मुरलीधर पटेल, नेपाल साहू, गौरीशंकर पटेल, रवि चौहान, सुनील सोनी, उसत साव, बृजलाल जायसवाल, कुमारदास, मेनका निषाद, सुशीला साहू, भूमिका साहू, कुन्ती दीवान, मीना बसंत, घनश्याम पटेल, किरतीकुमार पटेल, चिंतामणी पटेल, बुद्धूराम यादव, सुखसागर पटेल, खेमराज साहू एवं हेतराम पटेल का योगदान उल्लेखनीय रहा।
प्रमुख रूप से गोविन्द प्रधान, राजूकिर्ती चौहान, जयप्रकाश चौधरी, भोजराज साहू, मोहन नेताम, चित्रसेन साव, धनेश पटेल, टिकेलाल साव, बसंत पटेल, मोहरसाय पटेल, अर्जुन बसंत, कमल सिदार और माधवदास मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका और सराहनीय सहभागिता रही।
मंच संचालन कामता पटेल एवं उत्तर निषाद ने किया।
यह आयोजन सच्ची मेहनत, निष्ठा और सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो यह संदेश देता है कि संगठन तभी सशक्त और प्रभावशाली बनता है, जब प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साह, समर्पण और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है।
प्रमुख अतिथियों में उपस्थित थे:
सरला कोसरिया, सदस्य छ. ग. राज्य महिला आयोग, जितेन्द्र त्रिपाठी जिला महामंत्री भाजपा, पुष्पलता चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, धनेश नायक संभाग प्रभारी किसान मोर्चा, स्वर्णसिंह सलूजा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रमोद सागर जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा, मनोज दास जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, विधानसभा सोशलमीडिया प्रभारी रविन्द्र पण्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


