तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

राज्य में संपत्ति रजिस्ट्री अब आसान और सुलभ – लालकुमार पटेल
सरायपाली/ छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगाए गए 0.60 प्रतिशत उपकर को समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत किया गया है।प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री लाल कुमार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रदेश की जनता के हित में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है। इससे आम नागरिकों, किसानों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा तथा जमीन एवं मकान की रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक सरल, सुलभ एवं किफायती बनेगी।उन्होंने कहा कि पूर्व में रजिस्ट्री के दौरान अतिरिक्त उपकर के कारण आमजन को अनावश्यक आर्थिक भार वहन करना पड़ता था, जो अब समाप्त होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह निर्णय विशेष रूप से उन परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जो अपनी जीवनभर की कमाई से घर या जमीन खरीदते हैं या पारिवारिक संपत्ति का हस्तांतरण करते हैं।लालकुमार पटेल ने आगे कहा कि इस फैसले से संपत्ति के पंजीयन में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा अधिक से अधिक लोग विधिवत रजिस्ट्री कराने के लिए प्रोत्साहित होंगे, जिससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही, यह निर्णय राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और कर व्यवस्था को सरल बनाने की प्रतिबद्धता कोश दर्शाता है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में निर्णय लेते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देती रहेगी।अंत में पटेल ने इस जनहितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।


