तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 – पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न
सरायपाली-लिमगांव में आयोजित स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह क्षेत्रीय खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि और युवाओं के प्रेरणास्रोत, युवा दिलों की धड़कन, नेतृत्व के आदर्श स्तंभ लालकुमार पटेल, जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महासमुंद का आयोजन समिति द्वारा सम्मानपूर्वक भव्य स्वागत किया गया और उन्हें विशेष बैच पहनाकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चितरंजन चौधरी ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्तिकराम चौधरी, ज्ञानेन्द्र सिंह, हेमलाल चौधरी, हरि भोई (सरपंच), मदन चौहान, विरेन्द्र चौधरी, सुभाष चौधरी और भीष्मदेव चौधरी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया:विजेता – कोसमपाली टीम: ₹20,000 नगद एवं ट्रॉफीउपविजेता – जम्हारी टीम: ₹10,000 नगद एवं ट्रॉफीतृतीय पुरस्कार – जंगलबेड़ा टीम: ₹5,000 नगद एवं ट्रॉफीचतुर्थ पुरस्कार – कर्राभौना टीम: ₹3,000 नगद एवं ट्रॉफीआयोजन में क्षेत्रीय खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल खेलों को बढ़ावा देती हैं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।समारोह का समापन सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के साथ सामूहिक फोटो और हार्दिक शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।


