तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

प्राथमिक विद्यालय रेमड़ा के तीन विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, ग्राम में खुशी की लहर… जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान जी ने दी बधाई
रेमड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनते हुए प्राथमिक विद्यालय रेमड़ा के तीन मेधावी विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे ग्राम रेमड़ा एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।बताया जा रहा है कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन बच्चों की इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने विद्यालय पहुंचकर चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को जिला पंचायत सदस्य वाला उपहार देकर सम्मानित किया।इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और अवसर की। इन बच्चों ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने हैं।”उनका नाम प्रीति पटेल, स्नेहा यादव और रौनक प्रधान उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज और देश का विकास संभव है, इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षकों की भी सराहना की, जिनके परिश्रम और समर्पण के कारण यह सफलता संभव हो पाई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका परिणाम अब सामने आने लगा है।इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं अन्य विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।रेमड़ा के इन होनहार बच्चों की सफलता से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।साथ में विद्यालय के गुरुजी, छात्र, छात्राएं सहित कमल नयन प्रधान जी, अश्विनी प्रधान जी तोष कुमार प्रधान जी, कमलेश शामल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे


