तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द

छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज
डोंगरीपाली पंचायत के आश्रित ग्राम कैलाशपुर में तेंदूपत्ता बूटा कटाई कार्य का शुभारंभ
पिथौरा। ग्राम पंचायत डोंगरीपाली के आश्रित ग्राम कैलाशपुर में आज तेंदूपत्ता बूटा कटाई कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्य प्रारंभ होते ही गांव में उत्साह और सक्रियता का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही ग्रामीण महिला-पुरुष बड़ी संख्या में वन क्षेत्र की ओर रवाना हुए और पूरे जोश के साथ कार्य में जुट गए।तेंदूपत्ता संग्रहण इस अंचल के ग्रामीण परिवारों की आजीविका का एक महत्वपूर्ण आधार है। हर वर्ष इस कार्य के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को मौसमी रोजगार और आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है। विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की इसमें सक्रिय भागीदारी रहती है, जिससे परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे उन्हें अधिक पारिश्रमिक प्राप्त होगा। इससे गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवारों को अतिरिक्त सहारा मिलेगा।ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि संग्रहण कार्य के दौरान तेंदूपत्ता का समय पर तौल एवं भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य सुचारू, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न होगा तथा इसका अधिकतम लाभ स्थानीय परिवारों को मिलेगा


